Keywords
Tags
Categories

PM मोदी 12 जनवरी को नवी मुंबई दौरे पर ; सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिस, पुलिस कमिश्नर ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

APMC Admin | January 11 , 2024 | Politics
pm-modi-to-visit-navi-mumbai-on-january-12-more-than-4-thousand-police-for-security-review-of-security-system-by-police-commissioner

 

नवी मुंबई : प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नवी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (सागरी सेतु ब्रिज) नवी मुंबई मेट्रो ,नेरुल से ुरण लोकन ट्रेन सह अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। जिसके चलते जैसे ही मोदी नवी मुंबई पहुंचेंगे, पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दिन-रात की योजना तैयार कर लिया है .कार्यक्रम स्थल एवं महत्वपूर्ण स्थानों सहित पूरे क्षेत्र में समुचित व्यवस्था की गई है । इसके लिए चार हजार से अधिक पुलिस और रिजर्व   पुलिस बल   की तैनात किया गया है।

उलवे   स्थित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट   परिसर में बड़ी भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है. साथ ही सभा में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पास मैं सर्वसुविधायुक्त   500 बेड के आधुनिक अस्पताल बनाया गया है। क्यूंकि पिछले साल नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम में लू लगने से 14   लोगों की मौत हो गई जिसके लिए इस समरोह मै   राज्यसरकार की और से काफी सावधानी बरती जा रही है. किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए जिसके चलते एक सप्ताह से नवी मुंबई पुलिस बाकायदा सुरक्षा प्लान की पूरी तैयार कर रही है. पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे इस बात पर पूरा ध्यान दे रहे हैं कि कार्यक्रम स्थल और मोदी के आगमन मार्ग पर सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी जिसके लिए सीसीटीवी के साथ वॉररूम बने गया है।  

-मुंबई, ठाणे, पुणे पुलिस   से लिया गया   मदद

मोदी की सभा में एक लाख से ज्यादा नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है. उनके साथ-साथ मोदी और अन्य VIP   लोगों की सुरक्षा पर पुलिस द्वारा जोर दिया जा रहा है. इसके लिए 4000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होने जा रही है. इसमें नवी मुंबई पुलिस की मदद करने के   लिए   मुंबई, ठाणे, पुणे की पुलिस के साथ-साथ रिजर्व फोर्स यूनिट आदि शामिल हैं। ट्रैफिक प्लानिंग पर पूरी तरह ध्यान दिया गया है।   शुक्रवार को शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए नवी मुंबई पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की सभी सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.रस्ते पूरी तरह चकाचक करदिया गया है।

 

-अपने साथ कुछ भी न लायें

इस आयोजन में एक लाख से अधिक नागरिकों के आने की संभावना है। उनकी जांच के बाद ही सभा स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. इस दौरान कोई भी सामान, सामग्री अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी. इसलिए नागरिकों को बैठक के लिए आते समय अपने साथ कुछ भी लाने से बचना चाहिए ऐसे जानकार जानवी मुंबई पोलिस आयुक्त   मिलिंद भारम्बे ने दी है।

Video Stream





advertise