Keywords
Tags
Categories

महिला ने करोडो की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर करा दी आपने बिल्डर पति की हत्या

APMC Admin | January 15 , 2024 | News
to-grab-property-worth-crores-the-woman-along-with-her-lover-got-her-builder-husband-murdered

 

-नवी मुंबई   पुलिस ने बिल्डर की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को   किया गिरफ्ता

नवी मुंबई के सिवूड इलाके मै १३ जनवरी की रात बिल्डर मनोज सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस ममले मैं एनआरआई पुलिस ने मृतक बिल्डर के पत्नी के साथ प्रेमी को अरेस्ट किया है। मृतक बिल्डर मनोज सिंह के पत्नी पूनम   ने अपने बिल्डर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. महिला ने यह साजिश अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची. दोनों मृतक की करोड़ों की संपत्ति को हड़पना चाहते थे. पुलिस ने हत्या की आरोपी पूनम व् प्रेमी राजू   को गिरफ्तार कर लिया   है.

नवी मुंबई के सिवूड मैं एक महिला ने आपने प्रेमी के साथ मिलकर बिल्डर पत्ती की हत्या करवा दी . महिला का पति नवी मुंबई का बिल्डर था. महिला और उसका प्रेमी उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे. घटना की जांच के बाद पुलिस ने महिला व प्रेमी   को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना १३ जनवरी   की देर रात की है. नवी मुंबई के सिवूड इलाके मैं अमन ग्रुप डेवलपर्स के ऑफिस है। अमन ग्रुप के मालिक व् बिल्डर मनोज सिंह देर रात ऑफिस मैं बैठे थे। अचानक पीछे से एक युवक रॉड मैं सर व् चहरे पर मरकर मनोज सिंह की हत्या कर दी।   इस घटना के बाद मृतक के बीबी पूनम ने एनआरआई पुलिस थानों मैं शिकायत दर किया।   पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू की।   इस दौरान पुलिस ने ऑफिस मै   काम करने वाला एक शख्श को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पुलिस को   पत्ता चला की मनोज सिंह की पत्नी ने आपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाया हे।  

डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया की   बिल्डर मनोज सिंह के ऊपर नवी मुंबई के कई पुलिस थानों   मैं लोगो की   प्रॉपर्टी हड़पने ,एक प्रॉपर्टी कई लोगों को बेचने जैसे ६ मामले दर्ज है। इसके अलावा कई मामले कोर्ट   मे बिचारधीन है। मृतक के पत्नी पूनम को पत्ता चला की कुछ दिनों के बाद कोर्ट मनोज की   प्रॉपर्टी को नीलम कर देगी।   मनोज सिंह दिन रात कोर्ट कचहरी   ,पुलिस थानों मै व्यस्त रहता था। मनोज ने आपने ऑफिस में काम करने के लिए एक ऑफिस बॉय रखा था। मनोज जब कोर्ट कचहरी में जाता था तो पूनम ऑफिस संभालती थी।   कुछ दिनों के बाद पूनम व राजू के बिच अफेयर शुरू हो गया। आपने पत्ती के करोडो की प्रॉपर्टी नीलाम   होने से पहले पूनम ने मनोज को प्रेमी   के हाथो मरवाकर करोड़ों की संपत्ति को हड़पने की साजिश रच डाली। करोडो की प्रॉपर्टी पाने के लिए   पूनम ने ऑफिस मैं काम करने वाले २२ वर्षीय युवक राजू उर्फ़ शमसुल अबुहुरेरा खान से प्रेम संबध बनाया।   १३ जनवरी की रात मृतक मनोज सिंह जब ऑफिस मैं बैठा था उस समय सिर व् चेहरे पर रॉड से मारकर हत्या कर के फरार हो गए। पुलिस ने जब राजू से पूछताछ किया तो सरे गुनाह कबूल करलिया।   पुलिस ने इस मामले मै मृतक पत्नी पूनम मनोज सिंह व् राजू को अरेस्ट कर के आज बेलापुर कोर्ट मैं पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को १८ जनवरी तक पुलिस रिमांड मैं भेज दिया है।

Video Stream





advertise